Advertisment

Bokaro Crime : अवैध कोयला लदे 4 ट्रकों के साथ 7 गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Bokaro Crime : डुमरी पुलिस ने कुलगो टाॅल प्लाजा के समीप अभियान चलाकर अवैध कोयला लदे चार ट्रकों को पकड़ा है। मौके से पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने ट्रक के चालक, खलासी, मालिक और कोयला के अवैध घंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किये गये लोगों को जेल भेज दिया।

ये भी पढे़ं-Dumka : नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला प्रिंसिपल का शव, हत्या का आरोप… 

बताया जाता है कि जीटी रोड के रास्ते कोयला सहित अन्य वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रनीत पटेल व पुलिस बल की टीम ने अभियान चलाकर धनबाद से यूपी और बिहार की ओर जा रहे कोयला लदे (यूपी 50सीटी 2931),(बीआर 01जीटी 3971) (यूपी 53एचटी 3139) एवं (जेएच 10सीएस 5631) ट्रकों को रोका।

Bokaro Crime : कागजात मांगे जाने पर नहीं दिखाया 

ट्रक चालक से कागजात मांगे जाने पर चालकों द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। चालकों ने पुलिस को बताया कि उसे टाॅल प्लाजा के पहले कागजात देने की बात कही गयी थी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढे़ं- Dhanbad : झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व विधायक के देवर पर आरोप… 

गिरफ्तार लोगों में चालक यूपी के आजमगढ़ निवासी मोनु यादव, बिहार के मोतीहारी निवासी जयप्रकाश सिंह, यूपी के देवरिया निवासी सलामुद्दीन, गिरिडीह के हीरोडीह कठवारा निवासी विरेन्द्र कुमार मंडल, खलासी यूपी के आजमगढ़ निवासी रितेश यादव, यूपी के मुजफफरपुर निवासी विक्की कुमार, यूपी के कुशीनगर निवासी अली मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिहार का मखाना हुआ ग्लोबल: छपरा के खेतों का मखाना, कनाडा-यूरोप...

 बिहार का मखाना अब पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। मिथिलांचल और सीमांचल से शुरू हुआ 'सफेद सोने' का यह सफर अब बिहार...

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...