बोकारो स्टील प्लांट में दिखे 8 फीट लंबे दो अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी में इन दिनों लगातार सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार को बोकारो स्टील प्लांट परिसर में दो अजगर दिखे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

अजगर की लंबाई लगभग 8 फीटः

जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील प्लांट के अंदर कार्यरत कर्मियों ने जब दो बड़े अजगरों को देखा तो तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम के सदस्य एमपी पांडे और उनके सहयोगियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों अजगरों को सुरक्षित पकड़ा। प्रत्येक अजगर की लंबाई लगभग 8 फीट बताई जा रही है।

जिले के कई इलकों में निकल रहे सांपः

टीम ने बताया कि हाल के दिनों में बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न इलाकों — खासकर सेक्टर 4 और सेक्टर 6 — में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। केवल पिछले कुछ दिनों में ही रेस्क्यू टीम ने 8 से अधिक सांपों को पकड़ा है, जिनमें जहरीले रसल वाइपर (Russell’s Viper) और अन्य प्रजातियों के सांप शामिल हैं। रेस्क्यू के बाद सभी सांपों को वन विभाग को सौंप दिया गया। जिसके बाद विभाग ने उन्हें सुरक्षित रूप से आसपास के जंगलों में छोड़ दिया।

रेस्क्यू टीम की अपीलः

रेस्क्यू टीम के सदस्य एम पी पांडे ने बताया कि बारिश और नमी के मौसम में सांप अक्सर खुले इलाकों, झाड़ियों या मकानों में घुस आते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी सांप को देखते ही घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें ताकि सांप को सुरक्षित रूप से हटाया जा सके और किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

 

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...