Bokaro Police News : हरला पुलिस ने हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दोनो को पुलिस ने मेडिकल जांच करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मालूम हो कि हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ सी0 स्ट्रीट 26 के पास 34 वर्षीय ज्योति लाल चौधरी की
पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

मृतक सेक्टर नौ ए0 स्ट्रीट तीन आवास संख्या 641 निवासी श्याम लाल चौधरी का पुत्र था।
हरला इंस्पेक्टर अनिल कच्छप के मुताबिक घटना जमीन खरीद बिक्री में रूपयो के लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया गया है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
मृतक रविवार की रात नौ बजे सेक्टर नौ स्ट्रीट 26 स्थित घटना में आरोपी नागेंद्र कुमार के
आवास संख्या 1015 रुपए मांगने गया था।
इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ गई थी, जिसमे आरोपियों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में पांच लोग आरोपित किए गए थे,
जिनमे से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं,शेष अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Report : Chuman Kumar



















