Bokaro Steel Plant Accident : ठेका मजदूर की मौत से आक्रोश, मुआवजे और नौकरी की मांग तेज

Bokaro Steel Plant Accident : बोकारो स्टील प्लांट के SMS-2 यूनिट में 28 सितंबर को हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ठेका मजदूर बृजेश महथा की आज BGH (बोकारो जनरल अस्पताल) में इलाज के दौरान मौत हो गई। बृजेश की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी संख्या में ग्रामीणों और महथा समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बृजेश महथा चंदनकियारी प्रखंड के दामुडीह गांव का निवासी था और श्री महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन ठेका मजदूर के तौर पर कार्यरत था। हादसे में झुलसे तीन मजदूरों में से एक बृजेश की असामयिक मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Bokaro Steel Plant Accident :

कांग्रेस नेता जवाहरलाल महथा भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार की ओर से आवाज उठाई। उन्होंने प्लांट प्रबंधन से स्पष्ट रूप से मांग की कि मृतक के परिजनों को अविलंब नौकरी का ऑफर लेटर और उचित मुआवजा दिया जाए।

प्रबंधन ने इस संबंध में आश्वासन दिया है कि नियमों के तहत परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों और समाज के लोगों का आक्रोश साफ तौर पर दिखाई दे रहा था।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...