चेन छिनतई के बाद बीएसएफ जवान की पत्नी की नहीं सुनी फरियाद
बोकारो : दो थानों के सीमा विवाद में पीस रही पीड़िता- पुलिस में मानवता के नाम की कोई चीज
रह नहीं गई है यही कारण है कि अपराधियों की शिकार घायल महिला घंटों दो थानों की चक्कर लगाती रही.
लेकिन सीमा विवाद के कारण पुलिस ने महिला की फरियाद नहीं सुनी.
जिसके बाद महिला घटनास्थल पर ही चेयर लेकर बैठ गई.
उसके बाद सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचकर महिला का फर्द बयान करवाया.

दो थानों के सीमा विवाद – ये है पूरा मामला
मामला चिरा चास पांडे पुल के पास की है.
जहां आज सुबह बीएसएफ जवान की पत्नी लक्ष्मी देवी अपने पुत्र को स्कूटी से बस स्टॉप पर छोड़कर
अपने घर चिरा चास लौट रही थी. उसी दौरान एक बाइक सवार ने महिला को ओवरटेक कर
रोका उसके बाद पीछे से आ रहे एक बाइक पर दो सवार अपराधियों ने महिला के गले का चेन छीनते हुए उसे धक्का दे दिया. जिस कारण महिला चोटिल हो गई और बेहोश हो गई. कुछ देर बाद जब होश आया तो महिला को घर वालों ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का काम किया.

दो थानों के सीमा विवाद के चक्कर में थक गई बीएसएफ जवान की पत्नी
उसके बाद जब महिला मामले की शिकायत करने चिरा चास ओपी पहुंची तो चिरा चास ओपी की पुलिस ने मामला सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में घटने की बात कही. उसके बाद महिला सेक्टर 6 थाने पहुंची जहां से उसे चिरा चास ऑफिस जाकर मामला दर्ज कराने को कहा गया. इसके बाद महिला थाना और ओपी के चक्कर लगाते-लगाते थक गई. जब उसकी एक नहीं सुनी गई तो महिला ने घटनास्थल पर ही बैठना मुनासिब समझा.
दोनों थाना के प्रभारी आपस में उलझे
महिला के घटनास्थल पर बैठने की बात जब सेक्टर 6 और चास थाना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचे दोनों ही थाना के थाना प्रभारी आपस में एक दूसरे के क्षेत्र में घटना होने की बात कह कर उलझ पड़े.
सिटी डीएसपी ने महिला का फर्द बयान कराया
उसके बाद मौके पर सिटी डीएसपी पहुंचे और महिला का फर्द बयान कराया. सीटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा कि महिला का फर्द बयान करा दिया गया है और चिरा चास ओपी में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. डीएसपी चाहे जो भी कहें, लेकिन पुलिस का यह अमानवीय चेहरा ही कहा जा सकता है. क्योंकि एक महिला घायल अवस्था में थाने की चक्कर लगाती रही और पुलिस क्षेत्र विवाद का अपना पल्ला झाड़ती रही.
रिपोर्ट: चुमन कुमार

















