Bokaro: तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bokaro: जिले में तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी में एक घर में तीनों साइबर अपराधी छुपे हुए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 18 मोबाइल और एक लैपटॉप को बरामद किया है।

Bokaro: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने इन अपराधियों के पास से दो डायरी भी बरामद की है, जिसमें लोगों का कॉन्टेक्ट नंबर और उनका बैंक एकाउंट डिटेल लिखा हुआ है। इन साइबर अपराधियों का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है और जामताड़ा और मिहिजाम थाना में पहले भी मामला दर्ज है।

गिरफ्तार हुए आरोपियों में सुबल दास, सूरज दास और देवाशीष दास है, जो साइबर ठगी का काम करता था। बोकारो के चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...