Jamtara: पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Jamtara: पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेजने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jamtara: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करमाटांड़ थानान्तर्गत ग्राम जसाईडीह पलास जंगल के पास साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने साइबर अपराध को अंजाम देते तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम बरमुण्डी निवासी मोहम्मद अबुल हसन (30 वर्ष) पिता सरफुद्दीन मियां, गुलाम अंसारी (19 वर्ष)सुलतान मियां एवं मंझलाडीह निवासी गोविंद मंडल (32 वर्ष) पिता बीजू मंडल शामिल है। तीनों को थाना करमाटांड जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाइल सिम आधार कार्ड पैन कार्ड के साथ पकड़ा गया। अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

निमाई मंडल की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...