बोकारो में पूजा दुकानों से कई जानवरों की हड्डियां बरामद

बोकारो. वन प्रमंडल के अधिकारियों ने विभिन्न पूजा दुकानों में छापेमारी कर विभिन्न वन्यजीवों की हड्डियां बरामद की है। यह करवाई पांच जगहों पर की गई हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों की हड्डियां, चमड़े आदि बरामद की गई है। इन दुकानों पर इसकी अवैध तरीकों से बिक्री हो रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो वन प्रमंडल के प्रशिक्षु अधिकारी संदीप कारभारी शिंदे ने अपने चार टीमों की गठन कर छापेमारी के लिए सूचना दी और उनके द्वारा गठित टीम ने जिले के चास एवं पेटरवार के कुल पांच जगहों पर छापामारी की गई। इसमें तकरीबन 120 हत्था जोड़ी तथा सियार की हड्डी, कस्तूरी विभिन्न प्रकार की पुरानी चमड़ी और पशुओं के शरीर के कांटे जब्त की गई।

छापेमारी में ज्यादातर पूजा भंडार शामिल है। इसके पास यह सामग्री पाई गई, जो काले जादू के लिए उपयोग में लाई जाती है। विभागीय अधिकारियों ने इसकी जांच कर 6 अभियुक्त के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत जिला न्यायालय बोकारो में मुकदमा दर्ज किया गया।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...