Advertisment

रांची में झमाझम बारिश और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाए गए

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पूरे झारखंड पर दिख रहा है। रांची में सोमवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई, जो बाद में झमाझम बारिश में बदल गई। इस दौरान स्कूली बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। तेज बारिश के बाद दोपहर में घने कोहरे ने सड़कों पर विजिबिलिटी कम कर दी, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

मौसम विभाग ने बताया है कि 10 दिसंबर से मौसम साफ होने की संभावना है, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण कनकनी बढ़ेगी। 15 दिसंबर तक कोहरे का असर रहने और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है।

शहर में ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर चौक-चौराहों और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई।

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...