झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: बूंदाबांदी और ठंड बढ़ने के आसार

रांची: बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब चक्रवात में तब्दील हो चुका है। यह सिस्टम श्रीलंका से होते हुए तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है और इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक से तीन दिसंबर के बीच झारखंड में दिन के समय बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, तीन दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। अनुमान है कि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जिससे कनकनी और ठिठुरन बढ़ेगी।

इस दौरान अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। वहीं, शाम ढलते ही कंपकंपी महसूस की जा सकती है। फिलहाल रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत है, लेकिन मौसम का बदला मिजाज ठंड का एहसास बढ़ा रहा है।

झारखंड के लोगों को अगले कुछ दिनों में सर्दी से सतर्क रहने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Dehri Pickup Accident 2026: डेहरी में प्याज लदे पिकअप ने दो...

Dehri Pickup Accident 2026, रोहतास: रोहतास जिले के डेहरी इलाके में शुक्रवार को जख्खी बिगहा सर्विस लेन पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो...

Ishan Kishan Deoghar Visit: क्रिकेट के मैदान के बाद बाबा के...

Ishan Kishan Deoghar Visit: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने...

Bihar Delhi Bus Service 2026: बिहार से दिल्ली जाने वालों के...

Bihar Delhi Bus Service 2026, पटना: बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। राज्य के 13 जिलों...