BPSC ने तीसरे चरण की शिक्षा भर्ती परीक्षा की जारी की तिथि

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार में तीसरी चरण की शिक्षा भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से यह शेड्यूल जारी की गई है। शेड्यूल के मुताबिक, यह परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई के बीच आयोजित होगी। इसको लेकर आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। 19 जुलाई , 20 जुलाई और 21 जुलाई 2024 को सिंगल शिफ्ट और 22 जुलाई को दो शिफ्टों में एग्जाम होगा।

आपको बता दें कि इस चरण की परीक्षा में 87 हजार 774 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 19 जुलाई को परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2.30 बजे तक चलेगी। इस शिफ्ट में मध्य विद्यालय वर्ग कक्षा-छह से आठ तक के लिए गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा होगी।

वहीं अगले दिन 20 जुलाई 2024 को कक्षा-एक से पांच तक के सभी विषयों की परीक्षा होगी। अगले दिन 21 जिलाई को कक्षा 9वीं और 10वीं के सभी विषयों की परीक्षा होगी। इसमें हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान विषय की आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एक घंटा पहले प्रवेश करना होगा। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...