नवरात्र के दूसरे दिन हो रही मां दुर्गा की ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा

कोडरमाः आज नवरात्र का दूसरा दिन है और आज मां दुर्गा की ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जा रही है। इसके साथ ही कोडरमा में दुर्गा पूजा का जोश और उमंग भी दिखने लगा है। जहां पूजा पंडालो को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं 4 दिनों तक चलने वाले मेले को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है।

गुमों के बरवाडीह मंदिर में पौराणिक ढंग से सदियों से पूजा होते आ रही है और आज भी वहां के लोग इसका निर्वहन तन मन धन से कर रहे हैं। इसके अलावा इस बार मडुआटांड में दक्षिणेश्वर कली मंदिर का स्वरूप तैयार किया जा रहा है। जो यहां आने वाले श्रद्धालु भक्तों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा।

बंगाल से आए कलाकार प्रतिमा तैयार कर चुके हैं और मां दुर्गा की मूर्ति की साज सज्जा भी की जा रही है, ताकि षष्ठी पूजा के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मां दुर्गा का पट खोल दिया जाएगा। पुजारी दशरथ पांडे ने बताया कि 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होगी और हर दिन लोग विधि विधान से पूजा अर्चना करने के लिए आ रहे हैं। यहां आने वाले हर श्रद्धालु भक्तों के मनोकामना पूर्ण होती है।

रिपोर्टः कुमार अमित

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...