रांची. झारखंड में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसको लेकर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Highlights
10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
अधिसूचना के अनुसार, अंजनी कुमार झा को एसपी एसीबी से उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग बनाया गया है। निधि द्विवेदी को एसपी सीआइडी से एसपी जामताड़ा बनाया गया है। अंजनी अंजन को एसपी लातेहार से एसपी एसीबी बनाया गया है। दीपक कुमार शर्मा को एसपी गिरिडीह से एसपी एससीआरबी बनाया गया है।
वहीं अमित कुमार सिंह को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं से एसपी साहिबगंज बनाया गया है। अनिमेष नैथानी को एसपी जामताड़ा से एसपी गोड्डा बनाया गया है। नाथू सिंह मीना को एसपी गोड्डा से एसपी एसआईबी विशेष शाखा बनाया गया है। डॉ. विमल कुमार जो पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, उन्हें एसपी गिरिडीह बनाया गया है। मनीष टोप्पो को एसपी विशेष शाखा बनाया गया है। कुमार गौरव को एसपी साहिबगंज से एसपी लातेहार बनाया गया है।