Breaking : राजधानी में बेखौफ अपराधियों की करतूत जारी, केनरा बैंक के ATM में छेड़छाड़

पटना : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों की करतूत जारी है। बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। पटना पुलिस की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं। दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने कैनरा बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ की वारदात देने की कोशिश की। हालांकि सही समय पर अलार्म बजते ही बैंक कर्मी सतर्क हो गए और एक बड़ी घटना टल गई। वहीं इस घटना ने पुलिस गस्ती पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

दरअसल, पूरा मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सिपारा स्थित दू पुलवा के पास का है। जहां दिनदहाड़े कैनरा बैंक के एटीएम में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। वहीं अलार्म बजते ही बैंक कर्मी सतर्क हो गए। जानकारी अनुसार दो अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। वहीं एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : पटना नगर निगम के नाम से बना फेंक अकाउंट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img