Dhanbad : बाघमारा हिंसक झड़प मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, महिलाओं ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कम्पनी में हुए हिंसक झड़प और एसडीपीओ पर हमला के जिम्मेदार जेएमएम नेता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सख्त है। पुलिस लगातार इलाके में छापमारी अभियान चलाते हुए आरोपी की खोजबीन कर रही है। इसी दौरान जेएमएम नेता को ढूंढने गई पुलिस बल पर महिलाओं ने मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। महिलाओं में पुलिस कार्रवाई से दहशत का माहौल है।

Dhanbad : घटना के बाद टूटी कुर्सी
Dhanbad : घटना के बाद टूटी कुर्सी

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : अवैध कोयला लदे 4 ट्रकों के साथ 7 गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 

बाघमारा के बीसीसीएल गोबिंदपुर एरिया 3 अंतर्गत बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कम्पनी में गुरुवार को हुए बमबाजी, गोलीबारी और बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह पर हमले के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। एसडीपीओ गम्भीर रूप से पत्थरबाजी में घायल हो गये थे। जिसके बाद बोकारो आईजी, डीआईजी, एसएसपी घटना के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Dhanbad : फरार जेएमएम नेता कारु यादव और उनके समर्थकों की खोज में छापेमारी

पूरी घटना का जिम्मेदार जेएमएम नेता कारु यादव और उनके समर्थकों को माना जा रहा है। पुलिस कस्टडी से फरार हुए जेएमएम नेता और अन्य की छापेमारी को लेकर कड़ा रुख अपनाई हुई है। आशाकोठी स्थित जेएमएम नेता के आवास सहित दर्जनों घरों में सैकड़ो पुलिस बल ने दबिश दी है। हालांकि पुलिस को मौके से जेएमएम नेता नहीं मिला।

तदड min 22Scope News

वही स्थानीय महिलाओं ने कहा कि सैकड़ो की संख्या में पुलिस वाले आ गए। कारु यादव को ढूंढने लगे। उसके नहीं मिलने पर घर के समानों,कुर्सी, अनाज, चार पहिया वाहनों, बाइक को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां तक कि महिलाओं को लाठी से मारा गया। पुलिस की घटना से हम सभी डरे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Dumka : नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला प्रिंसिपल का शव, हत्या का आरोप… 

क्या घटना हुई उनलोगों को कुछ भी नहीं मालूम। फिर भी पुलिस महिला बच्चे सभी के साथ मारपीट अमानवीय व्यवहार किये हैं। महिलाओं की मांग है कि पुलिस की कार्रवाई से उनलोगों को बचाया जाए। गलत व्यवहार नहीं किया जाए।

सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट—

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...

Jharkhand High Court New Judges: मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस...

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...