कोहरे, ठंड व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फ्लाइटें रद्द ट्रेनें लेट

रांची: पश्चिम विक्षोभ के कारण लगभग पूरे झारखंड में कोहरा छाया हुआ है.सूरज के दर्शन नहीं हो रहें है आरै ठंड की वहज से लोगों का घर से बहार निकलना मुश्किल हाे रहा है.

वहीं, दोपहर बाद ही सड़कों पर चहल- पहल बढ़ी. उधर, कई जिलों में बारिश भी हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सबसे अधिक 54.4 मिमी बारिश सिमडेगा में हुई.

इसे भी देखे: विमेंस हॉकी ओलेंपिक क्वालीफायर्स: दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी से 4-3 से हारा भारत

जबकि मनोहरपुर में 43.6 मिमी, चाईबासा में 18.1 मिमी, चक्रधरपुर में 52.2 मिमी, बोकारो में 11.4 मिमी, दुमका में 14.7 मिमी और मैथन में 16.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

गुरूवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई वहीं शुक्रवार की सुबह में राजधानी के कुछ इलाकों में भी हलकी बारिश हुई. मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 20 जनवरी तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी देखे:झारखंड में शीत लहर को लेकर स्कूल के टाइम टेबल में बदलाव, जानें कौन सी कक्षा कब खुलेगी

हालांकि शुक्रवार को दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 21 जनवरी से पुरो राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है.

इस दौरान सुबह और रात मे कोहरा देखने को मिलेगा. 22 जनवरी को मौसम धीरे-धीरे साफ होगा. अभी पुरे राज्य में हवा चलने से शीतलहरी की स्थिति बन सकती है,जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

पांच चक्कर लगा अहमदाबाद लौट गयी फ्लाइट घने कोहरे का असर गुरुवार को विमानों और ट्रेनों के परिचालन भी पड़ा है. देश के विभिन्न शहरों से रांची आनेवाली 19 विमानों को रद्द कर दिया गया.

सुबह 10:30 बजे अहमदाबाद से रांची आनेवाली इंडीगो की फ्लाइट (6ई 421/398) लो विजिबिलिटी के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नहीं उतर पायी. पांच चक्कर लगा कर यह फ्लाइट अहमदाबाद लौट गयी. रांची में सुबह 8:00 बजे 100 मीटर विजिबिलिटी थी.

जबकि, विमान की लैंडिंग के लिए 1200 से 1300 मीटर की विजिबिलिटी जरूरी है. इधर, विमानों के रद्द से टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर और बाहर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी.

लोग टिकट रद्द कराने, दूसरी फ्लाइट में सीट की उपलब्धता की जानकारी को लेकर परेशान थे. दोपहर बाद मौसम थोड़ा सुधरने पर कुछ विमान दो से तीन घंटे देरी से रांची पहुंचे.

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...