Advertisment

Breaking : मुंबई में फर्जी दस्तावेजों पर रह रही बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया गिरफ्तार

डिजीटल डेस्क : Breaking मुंबई में फर्जी दस्तावेजों पर रह रही बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया गिरफ्तार। असम और झारखंड में आजकल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशी और रोहंगिया घुसपैठियों का मसला गरमाया हुआ है।

ऐसे घुसपैठियों के मुंबई, दिल्ली आदि महानगरों और आसपास में फर्जी दस्तावेज और गलत पहचान के आधार पर छिपकर रहने की शिकायतें आती रही हैं। इसी को लेकर एनआरसी का मुद्दा भी लगातार गूंज रहा है।

इसी बीच शनिवार को महाराष्ट्र में पुलिस ने मुंबई में फर्जी दस्तावेजों पर रही रही बांग्लादेशी मूल की बताई जा रही पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया है।

पोर्न इंडस्ट्री में रिया के हैं दो और भी नाम – आरोही और बन्ना

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार पोर्न स्टार ने अपना पूरा नाम पुलिस को दिए बयान में रिया बर्डे बताया है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि उन्हें आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में जाना जाता है।

उसके खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह मूल रूप से बांग्लादेशी है और भारतीय नागरिक नहीं है जैसा कि उसके बारे में दावा किया जाता है। पुलिस टीम जब उसके पास पहुंची तो वह एक झोला लिए हुए मिली।

पुलिस अधिकारियों के जवाब देने में उसने खुद को असहज पाया तो पुलिस वालों ने उसे अपने साथ थाने चलने को कहा। इस बांग्लादेशी पोर्न स्टार की छानबीन, पूछताछ और हिरासत में लिए जाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी ऐहतियातन पुलिस की ओर से कराई गई है।

महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में ली गई पोर्न स्टार रिया बर्डे
महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में ली गई पोर्न स्टार रिया बर्डे

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर रिया बर्डे ने ढंका चेहरा, कैमरे की ओर की पीठ

हिरासत में लिए जाने की जानकारी देने के साथ ही महिला पुलिस अधिकारी ने जब उसे अपने साथ थाने चलने को कहा तो रिया ने कैमरे की ओर पहले पीठ कर लिया लेकिन बाद में हथेलियों से चेहरा छुपाते हुए कैमरे के सम्मुख हुई।

फिर महिला पुलिस अधिकारी ने उसे अपने साथ लेकर थाने की ओर चलना शुरू किया तो उसने चेहरे से अपनी हथेली हटा ली और नजरें झुकाए थाने में पुलिस अधिकारियों के सवालों का जवाब हां या ना में देना शुरू किया।

आखिरकार, महाराष्ट्र में मुंबई के उल्हासनगर स्थित हिल लाइन थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने के आरोप में शनिवार को रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया।

महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में ली गई पोर्न स्टार रिया बर्डे
महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में ली गई पोर्न स्टार रिया बर्डे

पासपोर्ट समेत कोई भी वैध दस्तावेज महाराष्ट्र पुलिस को नहीं दिखा पाई रिया बर्डे

महिला पुलिस अधिकारी सहायता से पोर्न स्टार को उसके किराए के आवास से तब हिरासत में लिया गया जब वह भारतीय नागरिकता संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रही। उसे तुरंत पुलिस टीम थाने लेकर आई।

थाने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पूरी टीम के साथ उसे शांत चित्त होकर बिना घबराए अपना दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। पुलिस अधिकारी ने पूछा कि – ‘रिया जी, पासपोर्ट किधर है आपका। आपका जो भी डाक्यूमेंट्स है, वो आप निकाल के देना…बराबर है…फिर ज्यादा अपने ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी’

फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस की ओर से रिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तत्काल रिया के बारे में अपरिहार्य कारणों से विस्तार से ब्योरा देने के इंकार किया। रिया के संबंध में अब विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...