रिया हत्याकांड : पुलिस ने किया खुलासा, ट्रॉली बैग में बेंगलुरु से शव हुआ था बरामद

नवादा : नवादा के चर्चित रिया हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड से शामिल कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नवादा जिले के हिसुआ की 16 वर्षीय नाबालिग रिया का शव पुलिस ने बंगलुरू में चंदपुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग से बरामद किया था। जिसकी पहचान होते ही जहां पुलिस के होश उड़ गए। वहीं परिजन का भी बुरा हाल था। हिसुआ की 16 साल की रिया कुमारी की हत्या उसके ही प्रेमी आशिक कुमार ने कर दिया था। रिया 15 मई को हीं अपने घर से लापता हुई थी।

रिया के प्रेमी समेत 7 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

नवादा पुलिस ने मृतका रिया के आशिक को गिरफ्तार कर लिया है एवं उसके साथ शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले छह अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि हिसुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के राहुल नगर गांव में घेराबंदी कर सभी सात आरोपियों को पकड़ा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 20 मई को जब रिया के फूफा-फुआ ड्यूटी पर थे, तब आशिक ने रिया की बेरहमी से हत्या की। आशिक ने बताया कि उसने रिया को पटक कर उसकी छाती पर बैठकर गला दबाया, फिर सिर जमीन पर पटका। गला दबाने से उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई और मौत हो गया।

दोस्तों के साथ मिलकर शव को लगाया ठिकाने

हत्या के बाद आशिक ने अपने दोस्तों को कमरे पर बुलाया और कहा कि लड़की ने आत्महत्या की है। धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं कहोगे तो सबको फंसा दूंगा, जिसके बाद उसके फूफा ने शव छिपाने की सलाह दी। आशिक ने खिड़की का शीशा अंदर से तोड़ दिया, ताकि यह दिखा सके कि शव बाहर से देखा गया। लेकिन पुलिस ने बताया कि कांच बाहर गिरा था, जिससे साफ हुआ कि शीशा अंदर से तोड़ा गया। इसके बाद शव को नीले रंग के ट्रॉली बैग में भरकर ओला से कार बुक की गई। आशिक और उसके दोस्त शव लेकर चांदपुरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। सुनसान जगह पर कार रुकवाने से ड्राइवर को शक हुआ, लेकिन पैसे लेकर वह लौट गया। शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया। 21 मई की सुबह सूर्यनगर पुलिस ने शव बरामद किया।

यह भी देखें :

अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी रिया

रिया 15 मई को अपने प्रेमी आशिक कुमार के साथ घर से भाग गई थी। आशिक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। शव की पहचान सोशल मीडिया पर खबरें देखने के बाद परिजनों ने की। गिरफ्तार आरोपियों में आशिक कुमार, उसके फूफा मुकेश कुमार, फुआ इंदु देवी, रंजीत रविदास का पुत्र राजाराम रविदास, प्यारेचंद रविदास का पुत्र राजू कुमार, सुनील रविदास का पुत्र कालू रविदास और मोहन कुमार शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार लोगों को सूर्यनगर थाना से आए इंस्पेक्टर संजीव महाजन को सौंपा गया है।

यह भी पढ़े : गोदाम में भीषण आग, ब्लीचिंग पाउडर व केमिकल समेत 10 लाख की सामग्री जलकर राख… 

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...