बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बैनरों से पटी राजधानी, एयरपोर्ट से मिलर स्कूल तक करेंगे रोड शो

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत में बैनरों से पटी राजधानी, एयरपोर्ट से मिलर स्कूल तक करेंगे रोड शो

पटना :  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित होने के बाद पहली बार नितिन नबीन आज पटना पहुँच रहे हैं। जिसके स्वागत के लिये एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक स्वागत की भव्य तैयारी की गई है।

स्वागत की है जोरदार तैयारी, लाखों समर्थक पहुँचे पटना 

नितिन नबीन के बिहार दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है और इनके स्वागत के लिये जिले से भी लाखों कार्यकर्ता के पटना आने की संभावना है।

वीडियो देखे…..

एयरपोर्ट से पहुँचेंगे राजवंशी नगर हनुमान मंदिर

खबर है कि पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सबसे पहले राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर के बाद बेली रोड स्थित देश रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद मिलर स्कूल में सम्मान समारोह में भाग लेंगे। शाम 4 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाक़ात करेंगे। उसके बाद शाम 7.30 बजे में पार्टी के अटल सभागार में बीजेपी के संसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

गौरतलब हो कि बिहार चुनाव में भयंकर जीत के बाद नितिन नबीन पथ निर्माण और नगर विकास विभाग के मंत्री बनाये गये थे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पार्टी के एक चेहरा एक पद के तहत उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब खबर है कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है तो उन्हें विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देना पड़ सकता है।

ये भी पढे :  सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माता रानी का हुआ श्रृंगार, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय अपने परिजनों सहित की मां की पूजा अर्चना

 

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...