Breaking : मुख्यमंत्री योगी ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली का किया शुभारम्भ, बोले – पीएम के आह्वान पर 4.5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा तिरंगा

लखनऊ: Breakingमुख्यमंत्री योगी ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली का किया शुभारम्भ, बोले – पीएम के आह्वान पर 4.5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा तिरंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर तिरंगा यात्रा बाइक रैली का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज से आगामी 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस तक हर घर में तिरंगा लहराने के इस कार्यक्रम के साथ समस्त प्रदेशवासी जुड़ें और राष्ट्रीयता, राष्ट्र प्रथम के भाव और पंचप्रण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ें। इस विश्वास के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए उन्होंने शुभेच्छा व्यक्त करते हुए लोगों को 78वें ‘स्वाधीनता दिवस’ की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री बोले – पीएम मोदी की अगुवाई में भारत बनेगा तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों ने 2 वर्ष पहले देश की ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के आयोजन के साथ जुड़कर पंचप्रण का संकल्प लिया था। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से भारत की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर पर लहराने का कार्य किया था।

वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया गया था। गत वर्ष भी आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में उत्तर प्रदेश में लगभग 4.5 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का कार्य हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत 4.5 करोड़ घरों तक तिरंगा पहुंचाने के वृहद संकल्प को हाथ में लिया है।

लखनऊ में तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी।
लखनऊ में तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी।

सीएम योगी बोले – ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का भी प्रतीक है अपना तिरंगा

मुख्यमंत्री ने आगे  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। भारत का दुनिया की तीसरी बड़ी शक्ति बनने का मतलब है कि 140 करोड़ भारतवासियों के चेहरे पर खुशहाली आना। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उन चेहरों की खुशहाली के लिए 140 करोड़ भारतवासियों को भारत की समृद्धि के लिए एकजुट होकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प के साथ जुड़ते हुए प्रदेशवासी भारत की आन-बान और शान के इस राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के संकल्प में सहभागी बन रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा के प्रति छात्र, व्यवसायी सहित विभिन्न वर्गों के सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों द्वारा जो उत्साह दिखाया जा रहा है, यह नए भारत का दर्शन कराता है। तिरंगा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का भी प्रतीक है और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के इस भाव को अंगीकार करते हुए आज हम सभी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Saffrn

Trending News

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

मुख्यमंत्री ने MLA आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।...

Ramgarh फैक्ट्री ब्लास्ट पर घायलों को लेकर विधायक Mamta Devi सख्त,...

Ramgarh : Ramgarh जिला के हेसला के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड इंडक्शन प्लांट में चिमनी धमाका घटना के बाद रामगढ़ की विधायक Mamta Devi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img