Breaking: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, इस मामले में मिली सजा

Desk. कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली में दो सिखों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। बता दें कि, कुछ दिनों पहले दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया था।

कांग्रेस के पूर्व सांसद दोषी करार

बता दें कि, सज्जन कुमार वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर 1 नवंबर, 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में भीड़ का नेतृत्व करने और उसे जसवन्त सिंह और उनके बेटे तरूणदीप सिंह की हत्या के लिए उकसाने का आरोप था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या के बाद यह दंगा भड़का था।

अदालत ने पिछले दिसंबर में मामले में अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष ने कहा था कि कुमार के नेतृत्व में और हथियारों से लैस भीड़ ने बड़े पैमाने पर लूटपाट, आगजनी और सिखों की संपत्तियों को नष्ट किया था।

अभियोजन पक्ष ने कहा था कि भीड़ ने जसवंत सिंह और उनके बेटे की हत्या करने के बाद आग लगाने से पहले उनके आवास को लूटा। हालांकि, पूर्व कांग्रेस सांसद ने मामले में अपना बयान दर्ज कराते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया था।

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...