Breaking: क्रिकेटर यश दयाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Desk. तेज गेंदबाज यश दयाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। दरअसल, दयाल ने अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली थी। उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल कर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने और अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की था।

याचिका में यश दयाल ने खुद को बताया बेगुनाह

27 वर्षीय यश दयाल ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने राज्य सरकार, इंदिरापुरम थाने के एसएचओ और पीड़िता को याचिका में पक्षकार बनाया है। गौरतलब है कि उनके खिलाफ 6 जुलाई को BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

वहीं दूसरी ओर यश दयाल ने प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में वकील के माध्यम से पीड़िता के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने पीड़िता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की है।

शादी का झांसा देने का आरोप

गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, वह पिछले 5 वर्षों से क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थी और इस दौरान यश ने उसके साथ शारीरिक हिंसा भी की। शिकायत महिला ने उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इंदिरापुरम के सर्किल ऑफिसर से रिपोर्ट तलब की।

आईपीएल 2025 में चमके थे यश

बता दें कि, यश दयाल RCB के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हैं और उन्होंने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे टीम को ट्रॉफी जीतने में बड़ी मदद मिली थी।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...