Crime News: रील बनाने से नाराज पिता ने टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Crime News: गुरुग्राम के सेक्टर-57 से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि टेनिस खिलाड़ी द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण उसके पिता नाराज थे।

Crime News: विवाद के बाद चली गोलियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधिका अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 के एक मकान में रह रही थी। गुरुवार को  विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में आकर राधिका पर तीन गोलियां चला दीं। 25 वर्षीय राधिका को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Crime News: स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी थीं राधिका

राधिका यादव एक प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी थीं। उन्होंने कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था और कई मेडल जीतकर न केवल परिवार बल्कि इलाके का भी नाम रोशन किया था।

Crime News: आरोपी पिता गिरफ्तार, हथियार बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर भी जब्त कर लिया है। फिलहाल, पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के मोटिव को जानने की कोशिश कर रही है।

Dhanbad News: टुंडी के राजा तालाब में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल,...

धनबाद: पश्चिमी टुंडी ब्लॉक के मोहनद में 'राजा तालाब' प्रोजेक्ट में गड़बड़ी और लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। स्थानीय लोगों का...

रामगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते प्रोबेशन ऑफिसर और...

रामगढ़: मंगलवार को एक बड़े ऑपरेशन में, हज़ारीबाग़ के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रामगढ़ ज़िला प्रोबेशन ऑफ़िस में तैनात प्रोबेशन ऑफ़िसर सिमरन कुमारी और...

Siwan Sugar Mill: सीवान में खुलेगी Sugar Mill, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

सीवान दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चीनी मिल खोलने की घोषणा की। 180 करोड़ की 38 योजनाओं का उद्घाटन और 1 करोड़ रोजगार...