Advertisment

Breaking : धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

न्यूज डेस्क : भारत के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। धवन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया और कहा और अपने फैसले के बारे में बताया। शिखर धवन टीम में गब्बर नाम से मशहूर रहे। वह आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए हुए दिखे थे, लेकिन इंजरी के कारण वह कई मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि शिखर धवन आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि उन्होंने आईपीएल से संन्यास को लेकर वीडियो में कोई बात नहीं कही है। श‍िखन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लि‍खा कि मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद।

शिखर ने रिटायरमेंट वीडियो में कहीं ये बातें 

श‍िखर धवन ने एक मिनट 17 सेकंड के वीडियो में कहा कि नमस्कार सभी को, आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं। जहां से पीछे देखने पर केवल यादें ही नजर आती हैं, और आगे देखने पर पूरी दुन‍िया। मेरी हमेशा से एक ही मंज‍िल थी, इंड‍िया के ल‍िए खेलना। वो हुआ भी, इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं, सबसे पहली मेरी फैम‍िली, मेरे बचपन के कोच तारक स‍िन्हा और मदन शर्मा ज‍िनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी।

यह भी पढ़े : ‘बिहार की इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के बाद भी लगभग आधा सीट रिक्त’

यह भी देखें :

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: रिलायंस और रोल्स-रॉयस की बड़ी तैयारी,...

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल...

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...