2 दिवसीय बिहार दौरे पर शाह, BJP कार्यकर्ताओं को समझाई चुनावी रणनीति

पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिवसीय दौरे पर कल यानी शनिवार को रात करीब आठ बजे के बाद राजधानी पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary), डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) सहित बीजेपी के तमाम बड़े नेता ने उन्हें भव्य स्वागत किया। उसके बाद अमित शाह पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

शाह के साथ BJP नेताओं की पटना में अहम बैठक हुई

आपको बता दें कि अमित शाह के साथ बीजेपी नेताओं की पटना में अहम बैठक हुई, जहां सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व को लेकर जारी ऊहापोह की स्थिति साफ कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में साफ कर दिया गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) लड़ेगा। 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है, कैसे इस लक्ष्य को हासिल करना है इस पर भी मंथन हुआ है।

NDA आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा

बैठक में तय हुआ है कि एनडीए आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा। सुशासन और विकास के मुद्दे पर फोकस रहेगा। बीजेपी, जदयू, लोजपा (रामविलास), एचएएम और आरएलएम को पूरी तरह एकजुट रहना है। तय हुआ है कि यही स्वरुप एनडीए का रहेगा। बिहार में स्थिर सरकार देने के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है।

यह भी देखें :

बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

अमित शाह ने नेताओं को चुनाव जीतने की टिप्स भी दी है। सुझाव भी नेताओं से लिए गए हैं। बैठक में कहा गया है कि जंगलराज दोबारा नहीं आए इसके लिए संकल्पित होकर बीजेपी काम करेगी। राजद के 15 साल के शासनकाल के जंगलराज के मुद्दे को उठाया जाता रहेगा। केंद्र व बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Amit Shah 1 1 22Scope News

PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व बिहार बाढ़ मुक्त होगा – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व बिहार बाढ़ मुक्त होगा। एनडीए में पांच दल हैं। चुनाव चिन्ह कोई भी हो, वोट कर एनडीए को जिताना है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी प्रचंड जीत होनी चाहिए कि पूरे देश भर में मैसेज जाए। बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक में अमित शाह, चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सभी विधायक, एमएलए, सांसद एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

अमित शाह आज रहने वाले हैं व्यस्त

आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह आज यानी रविवार को काफी व्यस्त रहने वाले हैं। जी हां, आज शाह सबसे पहले पटना के ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। इसके बाद वह बिहार के गोपालगंज जाएंगे। वहां पर केंद्र सरकार के कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। शाह वहां के कार्यक्रम खत्म करने के बाद वह पटना पहुंचेंगे और उसके बाद वह सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एनडीए गठबंधन की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े : Patna पहुंचे अमित शाह, करेंगे विधानसभा चुनाव का शंखनाद

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img