Breaking : गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश साहू के औपबंधिक जमानत याचिका पर इस दिन आएगा फैसला…

Breaking

Ranchi : गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश साहू की औपबंधिक जमानत याचिका मामले में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले में होली के बाद फैसला आएगा।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : सीआईएसएफ की छापेमारी से तस्करों में मचा हड़कंप, भारी मात्रा में… 

17 मार्च को होगी अगली सुनवाई

एनआईए के विशेष न्यायाधीश मधुरेश कुमार वर्मा की कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रांची एसएसपी से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट नहीं आने के कारण आज आगे की सुनवाई नहीं हो पाई। मामला अब 17 मार्च के लिए सूचीबद्ध किया गया है।इससे पहले दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

ये भी पढ़ें- Aman Sahu Encounter : गैंगस्टर अमन साहू के मौत के बाद अब ये बनेंगे गैंग के बॉस!… 

आकाश साहू ने अमन साहू के क्रियाकर्म में सम्मिलित होने को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अमन साहू का भाई फिलहाल होटवार जेल में बंद है।

Breaking : पलामू में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अमन साहू

बता दें कि पलामू में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साहू की मौत हो गई थी। एक केस के संबंध में झारखण्ड पुलिस रांची ला रही थी। 12 मार्च को लोअर कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष अदालत में उसे पेश किया जाना था। तेतरिया खाड़ कोलियरी में आगजनी व गोलीबारी के मामले में उसकी पेशी होनी थी।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

 

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...