Advertisement
Advertisement

Breaking : छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़, कृषि मंत्री ने एसपी को लगाया फोन- ‘तुरंत करें कार्रवाई’

डिजीटल डेस्क:  Breaking– छात्राओं से सरेराह  छेड़छाड़, कृषि मंत्री ने एसपी को लगाया फोन- ‘तुरंत करें कार्रवाई’। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस गोरखपुर से आते हैं, उसी मंडल के गोरखपुर से सटे देवरिया में दो छात्राओँ से खेतों के बीच गुजरने वाले चकरोड पर 4 शोहदों की छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर देवरिया निवासी प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तुरंत गंभीर संज्ञान लिया। उन्होंने देवरिया के एसपी को तुरंत मोबाइल पर संपर्क कर आरोपियों को चिन्हित करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए कहा है।

शोहदों की हरकत से बदहवास छात्राएं चीखते हुए मौके से बचने को भागीं

सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फ़ुटेज देवरिया जिले के नारायणपुर के पास का बताया जा रहा है। वहां कोचिंग पढ़ने जा रही छात्राओं संग 4 मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी।

छात्राओं को बदमाशों ने दबोचना चाहा तो दोनों छात्राएं खुद को उनके चंगुल से छुड़ाकर भागने लगीं और उसी क्रम में एक छात्रा चकरोड किनारे वाली खेत में चीखते हुए गिर गई।

पल भर के बाद वह खुद को संभालते हुए फिर से भागने लगी तो फिर चारों मनचले दूसरी ओर पोखऱ की ओर जाते हुए वीडियो में दिखे हैं। वीडियो में शोहदों की हरकत से परेशान चीख-पुकार रहीं छात्राओं बदहवासी दहलाने वाली है।

देवरिया में शुक्रवार को छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना पर एक्शन मोड में यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
देवरिया में शुक्रवार को छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना पर एक्शन मोड में यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।

35 सेकेंड का वायरल वीडियो देख कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया एसपी से ये कहा…

करीब 35 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर संजय त्रिपाठी की ओर से शुक्रवार की दोपहर करीब सवा 1 बजे पोस्ट किया गया।

लखनऊ में शाम को मीडिया से मुखातिब हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसी घटना पर कहा कि -‘घटना मेरे संज्ञान में आई है। बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को मौके पर रोकने का प्रयास हुआ लेकिन वे मोटरसाइकिल लेकर भाग गए।

छेड़छाड़ की घटना उस वीडियो के अंदर नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन देवरिया के पुलिस अधीक्षक को मैंने कहा  है कि घटना में जो भी शामिल हैं उन्हें ट्रेस किया जाए।

ये दोपहर की घटना है। ट्रेस करके जो भी उसके लिए उत्तरदायी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी’।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...