Breaking : भारत की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी-अगर सीजफायर तोड़ा तो…

Breaking 

Desk : भारत द्वारा हाल ही में चलाए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश की तीनों सेनाओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है-अब भारत चुप नहीं बैठेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय थल सेना के महानिदेशक सैन्य अभियान (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि यह ऑपरेशन पूरी तरह आतंकियों के सफाए के उद्देश्य से किया गया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : “ऑपरेशन सिंदूर का मकसद केवल आतंकवाद का सफाया”-तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस… 

Breaking : 100 आतंकी और 40 पाक सैनिक ढेर

जनरल घई ने बताया कि इस कार्रवाई में भारत ने 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया, जिनमें मुदस्सर खार, हाफिज जमील और यूसुफ अजहर जैसे खतरनाक और वांछित आतंकी शामिल हैं। सेना ने उन आतंकी ठिकानों के प्रमाण भी प्रस्तुत किए, जिन्हें इस अभियान के दौरान सफलतापूर्वक तबाह किया गया।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : तेज रफ्तार हाइवा ने ली दो युवकों की जान, चालक फरार… 

Breaking : पीसी के दौरान सेनाध्यक्ष
Breaking : पीसी के दौरान सेनाध्यक्ष

उन्होंने दो टूक कहा कि “अगर पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया, तो भारत की ओर से पहले से भी ज्यादा सख्त और जवाबी कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : डीजीपी नियुक्ति पर सियासत तेज, बाबूलाल के आरोप पर झामुमो और भाजपा में जुबानी जंग… 

भारतीय सेना ने न केवल आतंकियों को निशाना बनाया, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। डीजीएमओ ने बताया कि पाकिस्तान के कई एयरबेस पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं और 40 पाकिस्तानी सैनिक एवं अधिकारी मारे गए हैं। भारत ने पाकिस्तान के अत्याधुनिक फाइटर जेट्स को भी मार गिराया, जो भारत की सीमाओं की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : घर के अंदर सिर कुचलकर वृद्ध की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

कोई भी पाकिस्तानी विमान भारत की सीमा में नहीं घुसा

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने इस बात पर भी जोर दिया कि “कोई भी पाकिस्तानी विमान भारत की सीमा में प्रवेश नहीं कर सका।” भारतीय वायु और थल रक्षा प्रणाली ने हर प्रयास को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना की इस सर्जिकल कार्रवाई से न केवल आतंकियों को बड़ा झटका लगा है, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य संरचना भी बुरी तरह हिल चुकी है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : साली के प्यार का ऐसा चढ़ा नशा हद से गुजर गया आशिक, अपने ही छोटे भाई की करवा दी हत्या और… 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए भारत ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकवाद और सीमा पार हमलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत की तीनों सेनाएं पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं, और देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाया जाएगा।

 

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...

Anant Singh Viral Statement: अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान...

Anant Singh Viral Statement: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नौ लोगों की हत्या से जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार...