Breaking : राज्यसभा जाएंगी उद्योगपति नारायण मूर्ति की पत्नी

नई दिल्ली : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। देश के जाने माने उद्योगपति नारायण मूर्ति की पत्नी व इंफोसिस फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत की गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है। सुधा मूर्ति सदन के उच्च सदन में बैठेंगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सुधा मूर्ति का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...