Dhanbad : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से किया पौधा वितरण, भारत रत्न से सम्मानित करने की उठी मांग

Dhanbad : झारखंड अलग राज्य आंदोलन की मुख्य भूमिका निभाने वाले, आदिवासी अधिकारों के प्रखर पैरोकार और दिशोम गुरु के नाम से विख्यात शिबू सोरेन नहीं रहे। झारखंड की माटी ने अपना सबसे बड़ा सपूत खो दिया है। 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक युग का अंत है।

ये भी पढ़ें- Breaking : साहेबगंज में नरसंहार, एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से पौधा वितरण किया गया। रवि निषाद ने बताया कि गुरु जी पेड़ पौधों में अमर रहें उनकी स्मृति घर घर में रहे इसी उद्देश्य के साथ फाउंडेशन एक करोड़ पौधा रोपण महाभियान की शुरुआत कर दी है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…गुरुजी के जाने के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन… 

Dhanbad : शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, आंदोलन और जनसेवा की मिसाल रहा

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, आंदोलन और जनसेवा की मिसाल रहा। वे झारखंड की अस्मिता, सम्मान और पहचान के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहे। उन्होंने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। शिबू सोरेन ने जिस आंदोलन को आकार दिया, वह आज झारखंड राज्य के रूप में हमारे सामने है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : घर के बाहर खड़े युवक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर…

उनकी राजनीति आम जनता की आवाज बनकर उभरी थी। वे संसद में आदिवासियों के अधिकारों की गूंज थे और गांव-गांव में बदलाव की प्रेरणा। आज जब दिशोम गुरु हमारे बीच नहीं हैं, तब झारखंड की आत्मा शोक में डूबी है। फाउंडेशन यह मांग करती है कि गुरु जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Garhwa : “इस्लाम कबूलो वरना जेल जाओ”-मुखिया पर मजदूर परिवार को धमकाने का आरोप 

Bokaro में लव जिहाद! तीन बार रचाई शादी, चौथी बार पकड़ा गया… 

Dhanbad : नहीं दी रंगदारी तो फल दुकानदार पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि… 

Delhi : लाल किला में घुसने की कोशिश: छह बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, पूछताछ जारी 

Giridih : गैस टैंकर हादसे में एक और महिला की मौत, मल्हेत गांव में पसरा मातम 

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...