Breaking : पटना में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना में बड़ा हादसा हुआ है। पांच लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या सात हो गई है। टेंपो ने पटना मेट्रो का काम कर रही जेसीबी में सीधी टक्कर मारी। मौके पर पटना पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ की घटना बतायी जा रही है। घटना अहले सुबह की है।

  • पांच लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं
  • टेंपो ने पटना मेट्रो का काम कर रही जेसीबी में सीधी टक्कर मारी
  • पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ की घटना बतायी जा रही है
  • सीएम नीतीश ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं
7 लोगों की मौत – सीएम नीतीश ने जतायी गहरी संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही सीएम नीतीश ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : चैती छठ के दिन ताला बंद घर में चोरी, कीमती सामान लेकर भागे चोर

यह भी देखें https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img