विवादों के बीच अशोक चौधरी का JDU में बढ़ा क़द, विवादों के बीच बनाये गए…

पटना: इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है बिहार की मुख्य सत्ताधारी दल जदयू से जहां बीते दिनों विवादों में घिरे और सीएम नीतीश के खास अशोक चौधरी को पार्टी में महासचिव बनाया गया है। मामले में जदयू महासचिव आफाक अहमद खान ने एक पत्र जारी कर बिहार सरकार में मंत्री और सीएम नीतीश के खास अशोक चौधरी को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के पर मनोनीत किया है। बता दें कि पिछले दिनों बिहार की राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि सीएम नीतीश अशोक चौधरी से खफा चल रहे हैं।

वहीं मंत्री अशोक चौधरी के एक्स पोस्ट ने भी राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी थी। अशोक चौधरी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा था ‘छोड़ दीजिये’। जिसके बाद राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहना शुरू कर दिया था कि अशोक चौधरी नीतीश कुमार से नाराज हैं और उन्होंने उनके ऊपर ही तंज कसा है। हालांकि अशोक चौधरी ने अपनी सफाई भी दी थी और कहा था कि वे उनके पिता समान हैं और उन्होंने उन्हें सबसे अधिक इज्जत दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Tejashwi का ‘राम नाम सत्य’, मंत्री ने कहा ‘छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है, बिहार में…’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

JDU JDU

JDU

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...