Breaking : झारखंड की एक भी Waqf Board की संपत्ति पीएम मोदी और उनके लोगों तक नहीं जाने देंगे-सुप्रियो भट्टाचार्य…

Breaking

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लोकसभा में Waqf Bill पेश होने पर उन्होंने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहां एक समुदाय को टारगेट किया जाता है। कुछ ऐसे शरारती तत्व होते हैं जो दान किये हुए प्रोपर्टी को दान कर देते हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड कैबिनेट की इस दिन होगी अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर… 

आगे उन्होने कहा कि मोदी जी प्रोपर्टी पर ज्यादा नजर रखते हैं। हमारे देश में चीन जमीन कब्जा कर के बैठ जाता है उस पर बात नहीं होती है। हम सब जानते हैं कि लैंड राज्य का विषय है। हर राज्य में Waqf Board होता है, हमारे राज्य में भी है। सरकार का नियंत्रण है ताकि रेफ्यूस न हो, लेकिन अब रेफ्यूस नहीं दीफ्यूज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Palamu : एक लाख का ईनामी TSPC नक्सली ‘गोरा’ हथियार के साथ यहां से गिरफ्तार… 

Waqf Board की संपत्ति प्रधानमंत्री और उनके लोगों तक नहीं जाने देंगे

राज्य के Waqf Board को केंद्र सरकार अपने हाथ में लेना चाह रही है। इस खास दिन के लिए नवरात्र के समय को चुना गया, ताकि धार्मिक उन्माद फैलाया जा सके। 1950 में ही बातें तय कर दी गई थी कि आजादी के समय 1947 में जो स्थिति थी वही बनी रहेगी पर यहां सब बदला जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Breaking : सीसीएल अरगड्डा प्रबंधन ने अवैध पाइप कनेक्शन काटा, तनाव की स्थिति… 

आगे उन्होने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है। अमेरिका के सामने प्रधानमंत्री नतमस्तक हो कर आये हैं। अब यह Waqf Bill देश को सभी मुद्दों से भटकाने के लिए ये लाया गया पर मैं यह साफ करना चाहता हूं कि झारखंड में एक भी वक्फ बोर्ड की संपत्ति प्रधानमंत्री और उनके लोगों तक नहीं जाने देंगे। वक्फ के संपत्ति पर स्कूल चल रहा है तो उनको दिक्कत है, लोकसभा में हमने विरोध किया राज्यसभा में भी इसका विरोध करेंगे।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...