Ranchi : साजिश का हो गया अंत, बाहर आ गया हमारा हेमंत-सुप्रियो भट्टाचार्य

Ranchi : आज करीब 5 महीने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के होटवार जेल से बाहर निकलने के बाद जेएमएम की पीसी में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। हेमंत सोरेन शुरू से ही इस बात को कहते आ रहे हैं अगर छटाक जमीन मेरे नाम पर होगा तो राजनीति ही नहीं इस राज्य को भी छोड़ दूंगा।

उनकी इन बातों में ईमानदारी और सच्चाई कूट-कूट कर भरी हुई है। यह जमानत कोई आसान शब्द नहीं है झारखंड के चार करोड़ लोगों का जमानत है। सुनियोजित तरीके से हेमंत सोरेन की आवाज़ दबाने की कोशिश की गयी।

ईडी को कठपुतली की तरह नचाया जा रहा था

आगे उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा का ये चुनावी राजनीति था। ईडी इसमें कुछ नहीं कर रही थी, उसको कठपुतली की तरह नचाया जा रहा था। आगे सुप्रियो ने सायराना अंदाज में कहा कि साजिश का हो गया अंत बाहर आ गया हमारा हेमंत।

आगे उन्होने बीजेपी को खुलकर चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव आयोग कल चुनाव करा ले भाजपा को सिंगल डिजिट पर हम रोक देंगे। भाजपा के नेता आँख खोल कर देख लीजिये इस राज्य का पूरा क्षेत्रफल हेमंत सोरेन का है।

आगे उन्होंने कहा कि हम संघर्ष करना जानते हैं ये चीजें मत भूलिए ये संघर्ष की भूमि है। संघर्ष हमारा डीएनए में है। हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद हम न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही हम मीडिया का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारी बातों को जन-जन तक पहुँचाया।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...