Breaking : Karakat से आज नामांकन करेंगे भोजपुरी के सिने अभिनेता पवन सिंह

Karakat : लोकसभा चुनाव के बीच नामांकन का दौर जारी है। सातवें और अंतिम चर के नॉमिनेशन किया जा रहा है। इस बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भोजपुरी के सिने अभिनेता पवन सिंह आज Karakat लोकसभा संसदीय सीट से नामांकन करने जा रहे हैं। जहां उनका सीधा मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन उम्मीदवार राजाराम सिंह कुशवाहा से है।

GOAL Logo page 0001 8 22Scope News

आपको बता दें कि नामांकन के बाद डिहरी के प्रेमनगर हाई स्कूल में दोपहर 12 बजे एक बड़े जनसभा का आयोजन किया गया है। पवन सिंह को कई भोजपुरी कलाकार और नेताओं ने मनाने की कोशिश की कि वह उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़े लेकिन पवन सिंह नहीं माने। अब उन्होंने आज नामांकन करने की घोषणा कर दी है।

पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा है। पवन ने कहा है कि मेरे प्रिय Karakat लोकसभा क्षेत्रवासियों कल नौ मई को आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से मैं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। इस अवसर पर विशाल नामांकन सभा का आयोजन भी प्रेमनगर हाई स्कूल मैदान अकोढ़ी गोला डेहरी में किया जा रहा है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मेरा हौसला बढ़ाएं तथा अपना समर्थन प्रदान करें।

यह भी पढ़े : Breaking : पवन का ऐलान, काराकाट से लड़ेंगे चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Karakat

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...

Bokaro Junior Archery Competition: बोकारो में जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज,...

Bokaro Junior Archery Competition: बोकारो में 19 अगस्त से जारी तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले चरण में सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं पूरी हो चुकी हैं।...