Advertisment

Breaking : पवन का ऐलान, काराकाट से लड़ेंगे चुनाव

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी पार्टियां चुनावी रण में पूरी तरह से उतर चुकी है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक्स पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह काराकाट लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि “माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी। बता दें कि भाजपा ने उन्हें आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने वह ऑफर ठुकरा दिया था।

Pawan Singh 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : आसनसोल से नहीं लड़ेंगे चुनाव भोजपुरी के सुपर स्टार, ठुकराया ऑफर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...