Breaking : सिविल कोर्ट पहुंचे प्रशांत, 25 हजार के निजी मुचलके पर मिली बेल

पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को थोड़ी देर पहले पटना के सिविल कोर्ट लाया गया। प्रशांत को एसडीजेएम आरती उपाध्याय के सामने पेश किया गया। एसडीजेएम ने प्रशांत को 25 हजार के निजी मुचलके पर बेल दे दी है। कोर्ट के सामने प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे कंडीशनल बेल नहीं चाहिए। एसडीजेएम के न्यायालय ने कंडीशनल बेल दिया। साफतौर पर कहा कि आगे से ऐसी कोई भी काम नहीं करेंगे जिसकी वजह से आम लोगों को दोबारा परेशानियों का सामना करना पड़े।‌ कोर्ट ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में सभा नहीं करेंगे। प्रशांत किशोर ने बॉन्ड भरने से मना किया। प्रशांत किशोर बिना बॉन्ड के नहीं रिहा हो सकते हैं। प्रशांत किशोर के वकील शिवानंद गिरि ने कोर्ट में सुनवाई की जानकारी दी।

आपको बता दें कि आज सुबह पटना पुलिस ने आज सुबह करीब चार बजे के आसपास गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद से लगातार उन्हें मेडिकल जांच के नाम पर पूरे पटना घुमाया गया।‌ अंत में फतुहा स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उनका मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद पटना पुलिस व्यवहार न्यायालय लेकर आ रही है जहां उनकी पेशी होगी। कोर्ट उनके संबंध में जो भी निर्णय लेगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच जैसे ही सूचना मिली कि प्रशांत किशोर को व्यवहार न्यायालय पेश किया जा रहा है वैसे ही बीपीएससी के अभ्यर्थी और प्रशांत किशोर के समर्थक व्यवहार न्यायालय के बाहर जमा हो गए। वहां पर मौजूद छात्रों ने पटना जिला प्रशासन सहित बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं।

Patna Civil Court Prashant Kishore 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना के DM ने कहा- प्रतिबंधित क्षेत्र में मनाही के बाद धरना दे रहे थे प्रशांत किशोर, आज कोर्ट में होगी पेशी

यह भी देखें :

महीप राज और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img