Advertisment

Breaking : सृजन घोटाला मामले में मुख्य आरोपित रजनी प्रिया का पटना के सिविल कोर्ट में पेशी

पटना : सृजन घोटाला मामले में मुख्य आरोपित रजनी प्रिया का पटना के सिविल कोर्ट में पेशी हुई है।सिविल कोर्ट के सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी होगी। आरोपित रजनी प्रिया छह सालों से फरार चल रही थी। बीते वर्ष 2017 में सृजन घोटाला मामले की सीबीआई जांच में खुलासा हुआ था। रजनी प्रिया सृजन संस्था को प्रमुख मनोरमा देवी की बहू है। मनोरमा देवी के बेटे अमित की एक साल पहले ही मौत चुकी है। बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से सीबीआई की टीम ने रजनी प्रिया की गिरफ़्तार की थी।

सृजन घोटाला

आपको बता दें कि अरबों के सृजन घोटाले की खेवनहार रही मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया को दिल्ली से सटे शहर साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद रजनी को गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया और दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम जिस वक्त रजनी प्रिया को गिरफ्तार करने पहुंची, उस वक्त वह अपने बंगले से निकल कर कहीं जा रही थी। गाजियाबाद में रजनी पहचान बदल कर रही थी। रजनी की गिरफ्तारी के दौरान उसके बंगले में रहने वाले दो स्टाफ से भी सीबीआई ने पूछताछ की। हालांकि, बाद में दोनों को छोड़ दिया।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...