राजनीति से संन्यास लेंगे शरद पवार, बोले – अब मुझे कहीं रुकना होगा, नई टीम लानी होगी

डिजीटल डेस्क : राजनीति से संन्यास लेंगे शरद पवार, बोले – अब मुझे कहीं रुकना होगा, नई टीम लानी होगी। भारतीय सियासत में कुशल रणनीतिकार और विरोधियों के बीच भी अपनी विशेष जगह बनाए रखनी महारत रखने वाले एनसीपी पवार गुट के मुखिया शरद पवार ने अब सियासत से संन्यास लेने के मूड में आ चुके है।

अपनी विरासत वह नई पीढ़ी को सौंपकर उन्हें सियासी सागर में तैरते और गोते लगाते हुए आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। बारामती में मंगलवार को वरिष्ठ मराठी राजनीतिज्ञ शरद पवार ने यह पंक्तियां अहम मानी जा रही हैं – ‘…अब मुझे कहीं रुकना होगा। …नई टीम लानी होगी’।

अपने संन्यास का संकेत का शरद पवार ने मचाई हलचल….

शरद पवार ने मंगलवार को देश के राजनीतिक गलियारों में अपने संभावित संन्यास के संकेत देकर हलचल मचा दी है। इस उम्रदराज मराठी राजनीतिज्ञ ने कहा कि वह अब विधायक या सांसद नहीं बनना चाहते, बल्कि अब वह किसी भी चुनावी मैदान में भी नहीं उतरना चाह रहे।

इन दिनों महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जमकर पसीना बहा रही हैं और सत्ता तक पहुंचने के लिए वे हर तरह के हथकंडे अपना रही हैं।

सियासी फायदे और नफा-नुकसान की गणित बिठा रहे राजनीतिक दलों की धमाचौकड़ी के बीच शरद पवार ने सियासी संन्यास के संकेत दिए तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। सभी जानने को उत्सुक हैं कि शरद पवार का अगला सियासी कदम क्या होगा।

फोटो में शरद पवार और उनकी नई पीढ़ी।
फोटो में शरद पवार और उनकी नई पीढ़ी।

बोले शरद पवार – …आपने मुझे 14 बार चुना…अब मुझे रुकना होगा

इस पर भी शरद पवार ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट करने के लिहाज से कहा कि उनकी अब इसमें दिलचस्पी नहीं है। वह राज्यसभा जाने और नहीं जाने पर विचार करेंगे।

बारामती में चुनाव प्रचार के क्रम में पहुंचे शरद पवार ने कहा कि – ‘…मुझे विचार करना होगा कि दोबारा राज्यसभा जाऊं या नहीं। …आपने मुझे 14 बार चुना है, अब मुझे कहीं रुकना होगा। नई टीम लानी होगी। …नई पीढ़ी को तैयार करना जरूरी है और ऐसी पीढ़ी जो लोगों के भलाई के लिए काम करे।

…इसलिए मैंने युगेन्द्र पवार को चुनाव में खड़ा किया है। वो उच्च शिक्षित हैं। अमेरिका से पढ़ाई पूरी करके आए हैं। लोगों के लिए काम करने की उनकी दिल से इच्छा है। …सत्ता की मस्ती दिमाग में ना जाने देने की उनकी सोच है’।

फोटो में शरद पवार और उनकी नई पीढ़ी।
फोटो में शरद पवार और उनकी नई पीढ़ी।

शरद पवार बोले – सुप्रिया की तरह काम करने वाले को विधानसभा में भेजे बारामती की जनता…

बारामती में चुनाव प्रचार के क्रम में एक सभा में शरद पवार ने कहा कि – ‘…लोगों के सुख दुख में शामिल होने का युगेंद्र पवार का नजरिया है। …आपके बीच का, आपके लिए काम करने वाला नई पीढ़ी का युवा चुनाव लड़ रहा है और उसका चुंनाव चिन्ह है तुतारी फूंकने वाला शख्स। उसकी निशानी याद रखकर मतदान करें।

…जिस तरह आपने लोकसभा में बहुत अच्छा काम किया। ….सुप्रिया को भारी वोटों से चुनाव जितवाया….आज सुप्रिया देश की पार्लियामेंट में बतौर सांसद अच्छा काम कर रही हैं। ….ठीक उसी तरह महारष्ट्र के विधानसभा में काम करने वाले व्यक्ति को राज्य की विधानसभा में आप लोग भेजेंगे, ऐसी उम्मीद मैं व्यक्त करता हूं’।

बता दें कि शरद पवार आज बारामती में सुबह से अपनी पार्टी के उम्मीदवार युगेंद्र पवार के प्रचार में जुटे रहे। वे आमजन से युगेंद्र के लिए लगातार वोट मांग रहे हैं और विधानसभा पहुंचाने के लिए आशीर्वाद देने की अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर, अजित पवार ने भी पिछले दो दिन में बारामती के तकरीबन 50 से भी ज्यादा गांवों का दौरा किया और लोगों से फिर एक बार यानी आठवीं बार चुनाव जिताने की अपील की।

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...