Breaking : झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने DM को बनाया बंधक

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अतिक्रमण को लेकर के झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम तुषार सिंगला का घेराव किया। जहां लोहिया नगर रेलवे लाइन किनारे बसे महादलित परिवार को घर को उजाड़ने के लिए जिला प्रशासन आए। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही साथ बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला को घंटे तक घेर कर रखे हुए हैं। इस दौरान लोगों ने डीएम के गाड़ी के सामने जमकर हंगामा कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि कई वर्षों से सभी महादलित परिवार रेलवे लाइन किनारे बसे हुए हैं। अचानक जिला प्रशासन के द्वारा खाली करने आए हैं। इसी से नाराज लोगों ने डीएम को घेर लिया और जमकर हंगामा कर रहे हैं। हालांकि अब तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से लोग उग्र है और डीएम को घेर कर रखे हैं और लोगों के द्वारा हंगामा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और लोगों को कंट्रोल करने में लगे हुए हैं लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है।

Begusarai DM 2 22Scope News

यह भी देखें :

आपको बताते चले की लोहिया नगर रेलवे लाइन स्थित बने महादलित परिवार अवैध रूप से रेलवे के जमीन पर रह रहे थे तभी जिला प्रशासन के द्वारा 12 दिसंबर को हटाने का आदेश नोटिस दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह लोग वहां से नहीं हटे आज जिला प्रशासन के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर हटाने के लिए आया तभी लोगों ने डीएम को घेर लिया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस लोगों को काबू करने में लगे हुए हैं।

Begusarai DM 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ACS ने जारी किया नया फरमान, हर दिन 10 स्कूलों को करेंगे Video Call 

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...