अतिक्रमण करने आए प्रशासन से स्थानीय लोगों का हुआ झड़प, लोगों ने कहा- होगा वोट बहिष्कार

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित स्टेट बैंक के अपोजिट आवास बोर्ड का अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें आवास बोर्ड ने कंट्रोल रूम से मजिस्ट्रेट के साथ आकर दुकान और झोपड़ी में रहने वालों के दुकान झोपड़ी को नष्ट करने का काम किया। उसी के विरोध में स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त था। बताया जाता है कि आवास बोर्ड के द्वारा पहले ही झोपड़ी फुटपाथ पर दुकानदार लोगों को हटाने की सूचना दी थी। लेकिन लोगों का कहना या था कि आवास बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा पक्षपात किया जा रहा है और मुंह देखी काम किया जाता है।

DIARCH Group 22Scope News

प्रशासन ने क्रेन के द्वारा दुकान और झोपड़ी में बसे लोगों को हटाने का काम किया

वहीं प्रशासन ने क्रेन के द्वारा दुकान और झोपड़ी में बसे लोगों को हटाने का काम किया। काफी संख्या में लोग आकर्षित हो उठे और हंगामा करने लगे। हल्का बल प्रयोग प्रशासन के द्वारा किया गया। मौके पर काफी संख्या महिलाएं व युवा लोग मौजूद थे। लोगों ने कहा कि हमलोग अंदर में कमा खा रहे हैं, सड़क पर नहीं है। अंदर में अतिक्रमण करने की कोई जरूरत नहीं थी। लेकिन इन लोगों ने जबरदस्ती अतिक्रमण कर हमलोग का रोजी रोटी छिन रहे हैं। यह सरकार रोजी देने की बात करती है। दूसरी तरफ रोजी छीनने का काम कर रही है। हमलोग कमा खा रहे थे, अब हमलोग क्या करेंगे।

अतिक्रमण के बाद काफी संख्या में महिलाएं आक्रोशित हो उठी

वहीं अतिक्रमण के बाद काफी संख्या में महिलाएं आक्रोशित हो उठी और हंगामा करने लगी। प्रशासन को हल्का बल्ब प्रयोग कर उन लोगों को हटाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वोटों का बहिष्कार होगा। इन लोगों को वोट भी नहीं दिया जाएगा। इन लोग गरीबों का शोषण करते हैं और बुलडोजर चलाते हैं। कुछ दूर तक अतिक्रमण हटाने के बाद आवास बोर्ड के अधिकारी अपने फोर्स के साथ लौट गए लेकिन स्थानीय लोगों का गुस्सा अभी तक बरकरार है।

यह भी पढ़े : अपराधी और अतिक्रमणकारियों पर कानून का खौफ, पुलिस व महिलाओं के बीच नोक झोंक

उमेश चौबे की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...