सुशील मोदी के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, सम्राट ने कहा- हिल गया मैं अंदर तक

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर है। भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार का पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कल यानी सोमवार की रात निधन हो गया। वे 72 साल के थे। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन पर राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। देश सहित बिहार के नेता यह खबर सुनकर हैरान रह गए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, बिहार के सीएम सहित तमाम नेता उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उनके निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने कहा कि उनका निधन भाजपा और बिहार के लिए बड़ी क्षति है। मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। यह समाचार व्यक्तिगत तौर पर मुझे अंदर तक हिला गया।

GOAL Logo page 0001 13 22Scope News

सम्राट चाैधरी ने कहा कि वे मेरे मार्गदर्शक थे। जीवनभर उन्होंने लोगों की सेवा की। उनका कौशल और प्रशासनिक क्षमता अभूतपूर्व थी। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे, यही प्रार्थना है। इधर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कुमार मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...