Commercial Advertisment

Giridih Crime : आधार अपडेट कराने के नाम पर साईबर ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार…

Giridih Crime : जिले की साइबर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। लगातार सक्रिय साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी आबिद खां ने बरवाडीह स्थित साइबर थाना कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस सफलता की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : तेज रफ्तार वाहन का तांडव, चपेट में आकर दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल… 

मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगी की घटना को अंजाम

Giridih Crime : अपराधियों के पास से जब्त फोन
Giridih Crime : अपराधियों के पास से जब्त फोन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह बाजार और गिरिडीह बस स्टैंड के पास झिंझरी मोहल्ला में कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित छापेमारी कर चार साइबर ठगों को धर दबोचा गया।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : डेढ़ करोड़ की लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा, दो शातिर हथियार समेत धराए… 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपु कुमार मंडल उर्फ दीपक मंडल, छोटी मंडल उर्फ छोटे मंडल, श्रवण राय और मोहित कुमार मंडल के रूप में हुई है। सभी आरोपी गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं।

Giridih Crime : APK फाइल्स भेजकर केवाईसी अपडेट का देते थे झांसा

Giridih Crime : जानकारी देती पुलिस
Giridih Crime : जानकारी देती पुलिस

ये भी पढ़ें- Dhanbad : रहस्यमयी तरीके से मजदूर की मौत से बवाल, घर ताला लगाकर भागी मालकिन, गुस्साए ग्रामीणों ने… 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे फर्जी APK फाइल्स भेजकर केवाईसी अपडेट, आधार अपडेट, कूरियर सर्विस और दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। आरोपी लोगों को झांसा देकर उनके बैंक डिटेल्स प्राप्त कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे। छोटे मंडल के खिलाफ देवघर साइबर थाना के अलावा तेलंगाना और हैदराबाद में कुल 65 साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। वहीं दीपक मंडल और श्रवण राय के खिलाफ भी पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले मामले में प्रिज्म कंपनी के एमडी गिरफ्तार… 

पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरिडीह पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि साइबर अपराधियों पर समय रहते शिकंजा कसा जा सके।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें=====

Ranchi : खून के रिश्ते के साथ दरिंदगी, युवती से दुष्कर्म के आरोप में पिता पुत्र और मां गिरफ्तार… 

Gumla Crime : ड्रग्स के सौदागर धराए, ब्राउन शुगर और नगदी के साथ चार गिरफ्तार… 

Giridih Crime : आधी रात में लूट का तांडव, मां बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट से दहशत… 

Palamu Breaking : सिंगरा मोड़ पर मौत की रफ्तार! स्कॉर्पियो-बाइक की भयंकर भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत, कई घायल… 

Giridih : डोभा ने निगल लिया! नहाने के दौरान डूबने से मासूम की मौत, घर का था इकलौता चिराग… 

Ranchi Accident : बेकाबू ट्रक ने कुचला पूरा परिवार, दो मासूम सहित महिला की दर्दनाक मौत… 

Giridih : गांव के जंगल में अजगर ने निगली लोमड़ी, फिर उगली! वीडियो देख कांप गए लोग… 

Ranchi Breaking : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत एक गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दिया… 

Giridih Accident : ट्रक ने कार को रौंदा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो महिलाएं घायल… 

Ranchi Murder : जंगल में गला रेतकर शख्स की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...