Breaking : मंत्री संतोष को धमकी देने वाला युवक आजमगढ़ से गिरफ्तार

पटना : बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह को धमकी देने के मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंत्री को धमकी देने वाला युवक यूपी के आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी दी थी। व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकी दी थी। 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। कोतवाली थाने में केस दर्ज हुआ था।

आपको बता दें कि मुंबई में संजय यादव मजदूरी का काम करता था और उसी वक्त नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में आया था। जिसके बाद संजय यादव अपने घर आजमगढ़ वापस लौट आया और उसने पूरा षड्यंत्र रचा। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर वह पैसा कमाने का काम करता था। पटना सेंट्रल एसपी सिटी स्वीटी सहरावत ने इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने टेक्निकल अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा तकनीकी टीम को राज्य से बाहर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिलान्तर्गत फुलपुर भेजा गया।

यह भी पढ़े : Patna: जान की सलामती चाहते हो तो…, बिहार में मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!