Advertisment

घूसखोर डेटा ऑपरेटर के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते दबोचे गए रंगेहाथ

मोतिहारी : मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर डेटा ऑपरेटर प्रकाश कुमार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। घूस लेते हुए रंगेहाथ उन्हें पकड़ कर अपने साथ ले गई है। पकड़े गए डेटा ऑपरेटर की पहचान चिरैया बीआरसी के डाटा ऑरेटर प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक मनि भूषन कुमार का किसी मद के पैसा रिलीज़ करना था।

Goal 7 22Scope News

निगरानी की टीम घूसखोर डेटा ऑपरेटर को अपने साथ लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई

आपको बता दें कि जिसको लेकर बीईओ और डेटा ऑपरेटर ने मिलकर उनसे पैसे की डिमांड किया था। जिसके बाद शिक्षक ने निगरानी का दरवाजा खटखटाया और टीम से मिलकर घूसखोर पदाधिकारी को पकड़ने की योजना बनाया। जाल बिछाकर बीईओ कार्यालय पहुंचा, जहां बीईओ को शक हुआ तो वह भाग निकला। जबकि निगरानी की टीम 10 हजार रुपए घूस लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम डेटा ऑपरेटर को अपने साथ लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, बेगूसराय व सहरसा में CO, डाटा एंट्री ऑपरेटर व मठाही ओपीध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...