डिक्की तोड़ पैसे लूटे और फिर……

बोकारोः बोकारो के सेक्टर-4 थाना अंतर्गत सिटी सेंटर के पीएनबी ब्रांच से पैसे निकाल कर घर लौट रहे पत्रकार दिनेश पांडे से अपराधियों ने पैसे की लूट की नाकाम कोशिश की। बताया जा रहा है कि पत्रकार बैंक के समीप अपनी बाइक खड़ी कर शाखा में चले गए, जहां से करेंसी नोट लेकर लौटे तो उनकी बाइक पंचर थी।

दो बाइक पर आए थे अपराधी

इस कारण वे वहीं रुक गए तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी में से एक अपराधी ने उनका डिक्की तोड़कर वहां से भागने लगे। इस बीच पत्रकार ने विरोध करते हुए चोर को पकड़ लिया लेकिन पैर में मोच होने के कारण वे गिर पड़े तथा दोनों लुटेरे वहां से भागने में सफल हो गए।

बताया जा रहा है कि गाड़ी को पंचर करने के बाद अपराधियों ने दिनेश पांडे की रेकी करने लगे। जब पांडे ने रुपए निकाल अपने मोटरसाइकिल के डिक्की में रख कर अपने घर को जाने लगे तो देखा कि मोटरसाइकिल पंचर है। उन्होंने मोटरसाइकिल लगा पंचर वाले को खोजने जैसे ही निकले तो अपराधी डिक्की तोड़ पैसे लूट भागने लगा।

पुलिस जुटी जांच में

इसी क्रम में पांडे ने देखा कि अपराधी डिक्की तोड़ पैसे लेकर भाग रहा है। उन्होंने चोर का पीछा किया तो भाग रहे अपराधी के पास पैसे के लिफाफे पर हाथ लगा और लिफाफा फटकर पैसा रोड पर बिखर गया। अपराधी पत्रकार को धक्का दे भागने में सफल रहा।

पत्रकार दिनेश पांडे ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अपराधी की पहचान हो सके। अपराधी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से आये थे जो बिना नंबर का था।

Saffrn

Trending News

BC-EBC छात्राओं के लिए दूसरा मौका, 10 अप्रैल तक फिर खुला...

पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक...

बंगाल चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता रवाना हुए सम्राट, कहा- BJP...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पटना से आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता रवाना हुए। वे वहां...

BPSC TRE-4 विज्ञापन के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, गांधी मूर्ति...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी कड़ी...

रांची के Private Schools पर प्रशासन की सख्ती, मनमाने फीस वृद्धि...

Jharkhand: झारखंड के अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। Private Schools के फीस बढ़ोत्तरी के मनमानी पर प्रशासन ने कड़ा...

टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर Saryu Roy का धरना, रेलव...

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटानगर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जमशेपशुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy का धरना मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें विश्व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img