Advertisment

Bokaro BSL Gas Leak : बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव से मची अफरा तफरी

Bokaro BSL Gas Leak  : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में एक हादसा हो गया है। सीआरएम 3 में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया है। गैस रिसाव की चपेट में आने से पहले ही कर्मचारी वहां से भाग निकले। गैस की गंध तेजी से सीआरएम में फैलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य में जुट गई।

घटना से शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड और ईएमडी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। गैस रिसाव को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए वाल्व को बंद कर दिया गया है। गैस रिसाव के ज्वाइंट आदि स्थानों पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Bokaro BSL Gas Leak : एआरपी 3 में ड्रेन पोर्ट की पाइप में होल होने से गैस रिसाव

बताया जा रहा है कि सीआरएम 3 के एआरपी 3 में ड्रेन पोर्ट की पाइप में होल होने से गैस रिसाव हुआ। पाइपलाइन से रिसाव की चपेट में वहां मौजूद ठेका मजदूर आते, इससे पहले ही मजदूर वहां से भाग खड़े हुए। इस वजह से सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

उच्चाधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सीआरएम 3 एरिया को सील कर दिया गया है। पानी का छिड़काव किया गया है, ताकि गैस का असर खत्म किया जा सके। वाल्व बंद करके गैस को नियंत्रित किया गया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Garhwa River School Bridge News: न सड़क, न पुल… गढ़वा के...

Garhwa River School Bridge News: जिले के रंका ब्लॉक में सिरोईकला उत्क्रमित उच्च विद्यालय तक पहुँचना छात्रों और शिक्षकों, दोनों के लिए एक बड़ी...

Hazaribagh Silver Coins Found: हजारीबाग के पुराने मकान में मिला वर्षों...

Hazaribagh Silver Coins Found: झारखंड के हजारीबाग ज़िले के टाटीझरिया ब्लॉक में स्थित अमनारी गाँव में गुरुवार रात अचानक मिट्टी का एक पुराना घर...

Dhanbad Gutkha Godown Sealed: कंटेनर में आग से खुला बड़ा राज!...

Dhanbad Gutkha Godown Sealed: खाद्य सुरक्षा विभाग ने धनबाद सदर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विष्णुपुर के राजवार बस्ती इलाके में...