Commercial Advertisment

दलालों ने बेच डाला PM AWAS YOJANA का घर, दामाद ने लगाई डीएम से न्याय की गुहार

PM AWAS YOJANA

औरंगाबाद: औरंगाबाद में एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां जमीन खरीद बिक्री करने वाले दलाल ने एक महादलित परिवार को रोड पर जीवन बसर करने के लिए मजबूर कर दिया। मामला औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के टिकरी मुहल्ले की है। मामले की जानकारी देते हुए मदनपुर निवासी विनोद चौधरी ने कहा कि मेरा ससुराल औरंगाबाद टिकरी मोहल्ला में है और हम अपने ससुराल में रह कर अपने सास ससुर का सेवा करते थे।

मेरा एक लड़का भी है जिसका नाम करण कुमार है। मेरे ससुर की एक लडकी थी और कोई वारिस नही था। जिसके कारण हम लोग यही रह कर अपने सास ससुर का सेवा करते थे। इसी बीच 2020 में हमारी मेरी का देहांत हो गया। इसके बाद मैं और मेरा बेटा यहां रहकर अपने सास ससुर की सेवा करने लगे। इसी बीच मेरे ससुर के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनकी जमीन पर पक्का मकान बन गया है और हम सब अच्छे से रह रहे थे।

जमीन खरीद बिक्री करने वाले दलालों ने मेरे ससुर प्रदीप चौधरी को नशीला पदार्थ खिला पिलाकर कर प्रधानमंत्री आवास समेत जमीन का बिक्री करवा दिया, जो कही से उचित नही है। बिनोद चौधरी ने यह भी बताया कि हमारी अनुपस्थिति में जमीन के खरीदार तथा दलाल मेरे घर में घुस कर सारा सामान फेंक दिया। हम और हमारे बाल बच्चा जो इस जमीन का उत्तराधिकारी हैं वह आज रोड पर जीवन बसर कर रहे है।

मामले लेकर पीड़ित ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिस भूमि पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो जाता है उसे आप बेच नही सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि पीड़ित ने इस मामले की जानकारी DDC को भी आवेदन के माध्यम से दी है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- 1 छोटी सी गलती और शिक्षक के खाते से गायब हो गए 35 लाख

PM AWAS YOJANA PM AWAS YOJANA PM AWAS YOJANA PM AWAS YOJANA

PM AWAS YOJANA

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...