Advertisment

पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान डूबे भाई-बहन दोनों की मौत

आरा : भोजपुर के गड़हनी में आज सगे भाई-बहन की पानी मे डूबकर मौत हो गई. घटना गड़हनी थाना इलाके के दुलारपुर गांव की है. दुलारपुर निवासी उपेंद्र सिंह के 8 वर्षीय बेटे अरमान कुमार और 5 वर्षीय बेटी वर्षा कुमारी गांव के ही छठ घाट पर पूजा की सामग्री का विसर्जन करने गए थे. बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान वर्षा पैर फिसलने से पानी में गिर गई जिसे बचाने की कोशिश में अरमान भी पानी में डूब गया. जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और काफी कोशिशों के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला जा सका. इस दर्दनाक हादसे में दोनों मासूमों की मौत के बाद से ही उसके घरवालों के बीच कोहराम मचा है.

रिपोर्ट : नेहा गुप्ता

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...