Bhagalpur में जमीनी विवाद में देवर ने की भाभी की पिटाई, जख्मी हालत में चल रहा इलाज

भागलपुर: भागलपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के डोमन खुटहरी की है जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान गांव के भावेश शर्मा की पत्नी शीला देवी के रूप में की गई। जख्मी ने बताया कि रविवार सुबह वह घर में रोटी बना रही थी, अचानक देवर गाली देने लगा।

मैंने उसे जब रोकने का प्रयास किया तो उसने मेरे ऊपर ही लाठी से हमला कर दिया जिससे मैं जख्मी हो गई। महिला ने बताया कि घटना के वक्त मेरे पति घर से बाहर गए हुए थे और घर में सिर्फ मैं और मेरी बेटी थी। महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व खेत को लेकर कुछ विवद हुआ था जिसके बाद से देवर अंगेश शर्मा मुझे अकेले देख कर अक्सर हमला कर देता है।

महिला ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद है और विवाद सुलझाने के लिए जब भी कहते हैं तो वह कुछ नहीं करता है। मेरे पति के सामने अक्सर शांत रहता है और उसके पीठ पीछे अक्सर मेरे ऊपर हमला कर देता है। महिला ने पीरपैंती थाना में लिखित रूप से अपने देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें- Nalanda में पढाई के लिए परिजनों ने बनाया दबाव तो छात्रा ने…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...